मोहब्बत सोज़ भी है साज़ भी है

ख़मोशी भी है ये आवाज़ भी है

नशेमन के लिए बेताब ताइर
वहांपाबंदी-ए-परवाज़ भी है

ख़मोशी पर भरोसा करने वाले
ख़मोशी दर्द की ग़म्माज़ भी है

दिल-ए-बेगाना ख़ुद दुनिया में तेरा
कोई हमदम कोई हमराज़ भी है

कभी मुहताज लय का भी नहीं ये
कभी नग़्मा रहीन-ए-साज़ भी है

कभी तो दिल है महव-ए-बे-नियाज़ी
कभी तौफ़-ए-हरीम-ए-नाज़ भी है

तराना-हा-ए-साज़-ए-ज़िंदगी में
इक आवाज़-ए-शिकस्त-ए-साज़ भी है

— Arsh Malsiyani

More by Arsh Malsiyani

Other ghazal from the same pen

See all from Arsh Malsiyani →

Bharosa Shayari

Shers of bharosa.

All Bharosa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling