लड़का वो शैतान बहुत है
पर दिल का आसान बहुत है
मेरी छतरी भी जर्जर है
और बारिश में जान बहुत है
तुम तो बस दिल में रहते हो
घर मेरा वीरान बहुत है
हर आशिक़ की यही शिकायत
धंधे में नुक़सान बहुत है
कहने को दुनिया कम होगी
वरना इक इंसान बहुत है
— Aryan Mishra
पर दिल का आसान बहुत है
मेरी छतरी भी जर्जर है
और बारिश में जान बहुत है
तुम तो बस दिल में रहते हो
घर मेरा वीरान बहुत है
हर आशिक़ की यही शिकायत
धंधे में नुक़सान बहुत है
कहने को दुनिया कम होगी
वरना इक इंसान बहुत है
Other ghazal from the same pen
Voices in the same orbit
Poetry by feeling