ऐ ज़िंदगी ये क्या हुआ तू ही बता थोड़ा-बहुत

वो भी नाराज़ है मैं भी ख़फ़ा थोड़ा-बहुत

मंज़िल हमारी क्या हुई ये किस जहाँ में आ गए
अब सोचना पेशा हुआ कहना रहा थोड़ा-बहुत

ना-मेहरबां हर रास्ता और बे-वफ़ा इक-इक गली
हम खो गए इस शहर में रस्ता मिला थोड़ा-बहुत

ये लुत्फ़ मुझ पर किसलिए एहसान का क्या फ़ाइदा
अब वक़्त सारा कट चुका, अच्छा-बुरा, थोड़ा-बहुत

उस बज़्म से बावस्तगी क्या-क्या दिखाएगी नबील
फिर आ गए तुम हार कर जो कुछ भी था थोड़ा-बहुत

— Aziz Nabeel

More by Aziz Nabeel

Other ghazal from the same pen

See all from Aziz Nabeel →

Justaju Shayari

Shers of justaju.

All Justaju Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling