"सौदाई"

अजब दिल है
न जीता है न मरता है
न सीने में ठहरता है
न बाहर ही निकलता है

अजब जाँ है
तरसती है कि तू आए
झिझकती है कि तू आए तो ना-मालूम क्या होगा
परेशाँ है कि दुनिया क्या कहेगी
पशेमाँ है कि अपने बा-हमी रिश्ते में वो दम है न वो ख़म है
मगर फिर भी
बिलखती है कि तन्हाई ने ऐसा मार रक्खा है
न तू आई तो मेरा क्या बनेगा

अजब तू है
न अपनों में न ग़ैरों में
न ग़म-अंदोज़ ख़ल्वत में न जाँ-अफ़रोज़ जल्वत में
मुझे डर है कि तुझ से मेल होगा तो कहाँ होगा
किसी सर-सब्ज़ वादी में के इस वीरान कुटिया में
इसी दुनिया में या फिर सरहदों के पार उक़्बा में

अजब मैं हूँ
मुफ़क्किर भी मुहक़्क़िक़ भी मुसन्निफ़ भी
मगर अफ़सोस आशिक़ भी गया-गुज़रा सा शाइ'र भी
बईद-अज़-अक़्ल भी और रस्म-ए-दुनिया से भी बे-गाना
जो अनजाने में तुझ से ढेर सारा प्यार कर बैठा

ब-हर-सूरत अगर कुछ वाक़िया है तो फ़क़त ये है

मिरा दिल तुझ पे शैदा है
मिरी जाँ तुझ पे वारी है
मगर फिर भी ये हसरत है
कि कोई मरहम-ए-दिल दिल को समझाए
कोई गिरवीदा-ए-जाँ जाँ को बतलाए
कि तू इक पैकर-ए-दिलकश नहीं है एक नागन है
जो अपनों ही को डसने के लिए बेताब रहती है

ये सब कुछ जान कर भी मैं
तिरे इन गेसुओं के पेच-ओ-ख़म का सिर-फिरा क़ैदी
तड़पता रहता हूँ मैं इस लिए शायद के तू आए
तू आ कर मुझ को पहले की तरह दोबारा डस जाए

— Dharmesh bashar

More by Dharmesh bashar

Other nazm from the same pen

See all from Dharmesh bashar →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling