जो असर दूर होकर हुआ
लगता है सिर्फ़ मुझ पर हुआ
उस का तो हाल अच्छा है पर
अपना ही बद से बदतर हुआ
उस को खो देने का डर मेरा
ख़त्म भी उस को खो कर हुआ
दिल ने खाई है ठोकर बहुत
यूँ ही थोड़ी ये पत्थर हुआ
दूर होकर हुई अच्छी चीज़
टूटा दिल तो सुख़न-वर हुआ
— Karan Bedi















