tumhaare husn ki taskheer aam hoti hai | तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है

  - Behzad Lakhnavi

तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है
कि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

जहाँ पे जल्वा-ए-जानाँ है अंजुमन-आरा
वहाँ निगाह की मंज़िल तमाम होती है

वही ख़लिश वही सोज़िश वही तपिश वही दर्द
हमें सहर भी ब-अंदाज़-ए-शाम होती है

निगाह-ए-हुस्न मुबारक तुझे दर-अंदाज़ी
कभी कभी मिरी महफ़िल भी आम होती है

ज़हे नसीब में क़ुर्बान अपनी क़िस्मत के
तिरे लिए मिरी दुनिया तमाम होती है

नमाज़-ए-इश्क़ का है इंहिसार अश्कों तक
ये बे-नियाज़-ए-सुजूद-ओ-क़याम होती है

तिरी निगाह के क़ुर्बां तिरी निगाह की टीस
ये ना-तमाम ही रह कर तमाम होती है

वहाँ पे चल मुझे ले कर मिरे समंद-ए-ख़याल
जहाँ निगाह की मस्ती हराम होती है

किसी के ज़िक्र से 'बहज़ाद' मुब्तला अब तक
जिगर में इक ख़लिश-ए-ना-तमाम होती है

  - Behzad Lakhnavi

Masti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Behzad Lakhnavi

As you were reading Shayari by Behzad Lakhnavi

Similar Writers

our suggestion based on Behzad Lakhnavi

Similar Moods

As you were reading Masti Shayari Shayari