जब दिल ने तड़पना छोड़ दिया

जलवों ने मचलना छोड़ दिया

पोशाक बहारों ने बदली
फूलों ने महकना छोड़ दिया

पिंजरे की सम्त चले पंछी
शाख़ों ने लचकना छोड़ दिया

कुछ अब के हुई बरसात ऐसी
खेतों ने लहकना छोड़ दिया

जब से वो समुंदर पार गया
गोरी ने सँवरना छोड़ दिया

बाहर की कमाई ने बेकल
अब गाँव में बसना छोड़ दिया

— Bekal Utsahi

More by Bekal Utsahi

Other ghazal from the same pen

See all from Bekal Utsahi →

Phool Shayari

Shers of phool.

All Phool Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling