aan hooñ baan hooñ jaan hooñ shaan hooñ | आन हूँ बान हूँ जान हूँ शान हूँ

  - Danish Balliavi

आन हूँ बान हूँ जान हूँ शान हूँ
तेरा आशिक़ हूँ तेरा निगहबान हूँ

पुर-कशिश इक दफ़ा सामने से तुझे
देखने के लिए मैं परेशान हूँ

तेरे जैसा नहीं ख़ूबसूरत कोई
मैं तेरे हुस्न पर जान क़ुर्बान हूँ

किस तरह से बनाया है रब ने तुझे
बस यही सोच कर मैं भी हैरान हूँ

उसकी चाहत में जीना है 'दानिश' मुझे
रोक पाए न कोई वो तूफ़ान हूँ

  - Danish Balliavi

Mehboob Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Mehboob Shayari Shayari