दिल ने इक़रार करके देख लिया
आपसे प्यार करके देख लिया
आपकी हर अदास चाहत है
यूँँ ही इज़हार करके देख लिया
चाँद जैसा है आपका मुखड़ा
मैंने दीदार करके देख लिया
आपके होंठ से मिला कर होंठ
मन को गुलज़ार करके देख लिया
आपको याद करके 'दानिश' ने
ख़ुद को बीमार करके देख लिया
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Danish Balliavi
our suggestion based on Danish Balliavi
As you were reading Promise Shayari Shayari