hua hai kaam meraa raat bhar jagaane se | हुआ है काम मेरा रात भर जगाने से

  - Danish Balliavi

हुआ है काम मेरा रात भर जगाने से
सुकून मिलता है ख़ुद को मुझे रुलाने से

उसे कहो कि मेरे सामने आ जाए ज़रा
न उस से दीद हुई है कई ज़माने से

मुहब्बतों में तड़पता है दिल सभी का यहाँ
मगर कोई नहीं डरता है दिल लगाने से

है बेवफ़ाई सनम के यूँँ ज़ेहन में मुर्शद
पता चला है मुझे उसको आज़माने से

न पूछो कोई कि कैसे ये कहते हो 'दानिश'
ग़ज़ल ज़बाँ से निकलती है दिल दुखाने से

  - Danish Balliavi

Neend Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Neend Shayari Shayari