kisi ne sach hi kaha hai ki haadsa hogaa | किसी ने सच ही कहा है कि हादसा होगा

  - Danish Balliavi

किसी ने सच ही कहा है कि हादसा होगा
भरोसा जिस पे है मुझको वो बेवफ़ा होगा

तुम्हें ही सोच के लाखों मैं शे'र कहता हूँ
तुम्हें न सोचूँ तो फिर मेरा हाल क्या होगा

मिरी जगह पे रक़ीबों से प्यार मत करना
नहीं तो यार यहाँ सिर्फ़ मस'अला होगा

अगर यूँँ लौट भी आओगे 'इश्क़ में फिर से
क़ुबूल करने में तुमको न कुछ बुरा होगा

जफ़ा भी साथ मिरे किसने पहले की 'दानिश'
ज़रूर रब की अदालत में फ़ैसला होगा

  - Danish Balliavi

Dost Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Dost Shayari Shayari