मुहब्बत में फ़क़त गुज़रे हमारी ज़िंदगी दानिश
ज़माने को ख़बर कर दो हमारी आशिक़ी दानिश
समझ लेगा हमारी हर इशारत वो इशारे से
बहुत है ख़ास आँखों की हमारी मुख़बिरी दानिश
ये अपना सर झुका कर माँगते हैं उस को रब से हम
ख़ुदा भी देखता होगा हमारी बंदगी दानिश
उसी से इश्क़ करते हैं उसी पे जाँ लुटाएँगे
ख़ुदा रक्खे सलामत ये हमारी दिल-लगी 'दानिश'
— Danish Balliavi















