na sah paoge uski bewafaai to thehar jaanana rah paoge gar uske bina phir tum hi mar jaana | न सह पाओगे उसकी बेवफ़ाई तो ठहर जाना

  - Danish Balliavi

न सह पाओगे उसकी बेवफ़ाई तो ठहर जाना
न रह पाओगे गर उसके बिना फिर तुम ही मर जाना

नहीं रुकता है रस्ते पे तुम्हारी चीख़ से फिर तो
मनाने की उसे कोशिश में तुम भी उसके घर जाना

करेंगे लोग ये बदनाम तुमको इस मुहब्बत में
गुज़ारिश करता हूँ आशिक़ सलीक़े से सुधर जाना

मुहब्बत में अगर तुम इस तरह से हार जाओगे
न रहना इस ज़मीं पे ज़िंदगी से तुम गुज़र जाना

तुम्हें गर देखना है इस मुहब्बत का नतीजा तो
कभी ''दानिश'' ज़रा हर आशिक़ों के क़ब्र पर जाना

  - Danish Balliavi

Deedar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Deedar Shayari Shayari