raqeebon ko kehne ki himmat nahin hai | रक़ीबों को कहने की हिम्मत नहीं है

  - Danish Balliavi

रक़ीबों को कहने की हिम्मत नहीं है
कि मुझको तुझी से मुहब्बत नहीं है

बहुत प्यार करता हूँ तू जानता है
बताने की मुझको ज़रूरत नहीं है

ख़ुदास तुझे माँगता हूँ हमेशा
मेरे प्यार में कोई ज़िल्लत नहीं है

तू बे-ख़ौफ़ अब प्यार कर मुझ सेे जानाँ
मुझे इस ज़माने से वहशत नहीं है

फ़ना हो गया तेरी उलफ़त में 'दानिश'
तुझे लगता है ये सदाक़त नहीं है

  - Danish Balliavi

Khuda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Khuda Shayari Shayari