तुम्हें देख कर मुस्कुराते रहेंगे
ख़ुदा की क़सम जगमगाते रहेंगे
ख़ुदा ने जो लिक्खी है क़िस्मत में ख़ुशियाँ
वो ख़ुशियाँ तुम्हीं पर लुटाते रहेंगे
हमारी मुहब्बत में आएगा जो भी
सलीक़े से उस को हटाते रहेंगे
मिलेगा अगर साथ हम को तुम्हारा
ज़माने को हम यूँ जलाते रहेंगे
हमें भूल जाने की हिम्मत न करना
ख़यालों में 'दानिश' हम आते रहेंगे
— Danish Balliavi















