उलफ़त में हर घड़ी की सज़ा हम सेे जानिए
और इस
में बेबसी की सज़ा हम सेे जानिए
ऐसी ख़ुशी मिली कि दुबारा न ख़ुश हुए
क़िस्मत की इस ख़ुशी की सज़ा हम सेे जानिए
अपने ही दिल को 'इश्क़ में बीमार कर दिया
चाहत में दिल-लगी की सज़ा हम सेे जानिए
उसके बिना ये ज़िंदगी अपनी अधूरी है
माशूक़ की कमी की सज़ा हम सेे जानिए
'दानिश' का प्यार मुद्दतों तक चल नहीं सका
थोड़ी सी आशिक़ी की सज़ा हम सेे जानिए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Danish Balliavi
our suggestion based on Danish Balliavi
As you were reading Dil Shayari Shayari