मेरे हाथों में ग़म का पता देख कर

रूठती है ख़ुशी गमज़दा देख कर

अब तो डसने लगी तीरगी भी मुझे
मेरे हाथों का दीया बुझा देख कर

रात दिन खाता था प्यार में वो क़सम
है ख़ुदा हैराँ अब बे-वफ़ा देख कर

पैसे ले कर जो नेता नहीं डरता, क्यूँ
डर गया वो ही अब कैमरा देख कर

जश्न करता रहा रात भर वो रक़ीब
ख़ुश हुआ था मेरा घर जला देख कर

मार देती है मांँ अपनी ही भूख 'दीप'
डिब्बे में खाना अक्सर ज़रा देख कर

— Deepika Jain

More by Deepika Jain

Other ghazal from the same pen

See all from Deepika Jain →

Andhera Shayari

Shers of andhera.

All Andhera Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling