raaz jo bhi tha nazar men aa gaya | राज़ जो भी था नज़र में आ गया

  - Divy Kamaldhwaj

राज़ जो भी था नज़र में आ गया
आपका चेहरा नज़र में आ गया

वक़्त आया था बुरा सो देख लो
आपका लहजा नज़र में आ गया

डूबने वाली थी कश्ती 'इश्क़ की
और इक तिनका नज़र में आ गया

पाक था मैं और दामन था सफ़ेद
ख़ून का धब्बा नज़र में आ गया

काम भी सारा किया और चुप रहे
बोलने वाला नज़र में आ गया

कल पिताजी हँस रहे थे और तभी
पैर का छाला नज़र में आ गया

  - Divy Kamaldhwaj

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Divy Kamaldhwaj

As you were reading Shayari by Divy Kamaldhwaj

Similar Writers

our suggestion based on Divy Kamaldhwaj

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari