पुर-लुत्फ़ सुकूँ-बख़्श हवाएँ भी बहुत थीं

गुलशन में तअ'स्सुब की वबाएँ भी बहुत थीं

ख़ुद मैं ने ही रक्खा न ख़याल अपना कभी भी
ग़ैरों की कुछ अपनों की जफ़ाएँ भी बहुत थीं

सूरत पे उजाले थे अगर शम्स-ओ-क़मर के
ज़ुल्फ़ों की सियाही में घटाएँ भी बहुत थीं

थी अहद-ए-जवानी में मोहब्बत ही मोहब्बत
ना-कर्दा गुनाहों की सज़ाएँ भी बहुत थीं

मबहूत थे मसहूर थे सब देख के उस को
शफ़्फ़ाफ़ सरापा था अदाएँ भी बहुत थीं

हर वक़्त मिरे साथ थे असबाब-ए-तबाही
क़िस्मत थी ख़राब अपनी ख़ताएँ भी बहुत थीं

इक रोज़ क़ज़ा ले गई बीमार को 'आज़म'
थे जब कि मसीहा भी दवाएँ भी बहुत थीं

— Dr. Azam

More by Dr. Azam

Other ghazal from the same pen

See all from Dr. Azam →

Beautiful Subah Shayari

Shers of beautiful subah.

All Beautiful Subah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling