हँसी लबों पे सजाए उदास रहता है

ये कौन है जो मिरे घर के पास रहता है

ये और बात कि मिलता नहीं कोई उस से
मगर वो शख़्स सरापा सिपास रहता है

जहाँ पे डूब गया मेरी आस का सूरज
उसी जगह वो सितारा-शनास रहता है

गुज़र रहा हूँ मैं सौदा-गरों की बस्ती से
बदन पे देखिए कब तक लिबास रहता है

लिखी है किस ने ये तहरीर रेग-ए-साहिल पर
बहुत दिनों से समुंदर उदास रहता है

मैं वहशतों के सफ़र में भी हूँ कहाँ तन्हा
यही गुमाँ है कोई आस-पास रहता है

मैं गुफ़्तुगू के हर अंदाज़ को समझता हूँ
कि मेरी ज़ात में लहजा-शनास रहता है

वो फ़ासलों में भी रखता है रंग क़ुर्बत के
नज़र से दूर सही दिल के पास रहता है

जब उन से गुफ़्तुगू करता है कोई भी 'ए'जाज़'
इक इल्तिमास पस-ए-इल्तिमास रहता है

— Ejaz Rahmani

More by Ejaz Rahmani

Other ghazal from the same pen

See all from Ejaz Rahmani →

Heart Touching Ghar Shayari

Shers of heart touching ghar.

All Heart Touching Ghar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling