हम ने पागल हो जाना है

उड़ता बादल हो जाना है

तुम ने दिल पे छुरी चलाई
इस ने घाइल हो जाना है

हरा रहेगा पर वीराना भी
दिल ने जंगल हो जाना है

तुम भी हाँ कर दो जो तो
इश्क़ मुकम्मल हो जाना है

ऐसे दूर जो भगोगी तुम
मैं ने ओझल हो जाना है

बा'द तुम्हारे क्या ही होगा
सारा बोझल हो जाना है

हिज्र में रोयेंगी ये आँखें
चेहरा जल-थल हो जाना है

— Om Shukla

More by Om Shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Om Shukla →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling