तुम ने देखी है कभी एक ज़न-ए-ख़ाना-ब-दोश

जिस के ख़े
में से परे रात की तारीकी में
गुरसना भेड़िए ग़ुर्राते हैं
दूर से आती है जब उस की लहू की ख़ुश्बू
सनसनाती हैं दरिंदों की हँसी
और दाँतों में कसक होती है
कि करें उस का बदन सद-पारा
अपने ख़े
में में सिमट कर औरत
रात आँखों में बिता देती है
कभी करती है अलाव रौशन
भेड़िए दूर भगाने के लिए
कभी करती है ख़याल
तेज़ नुकीला जो औज़ार कहीं मिल जाए
तो बना ले हथियार
उस के ख़े
में में भला क्या होगा
टूटे फूटे हुए बर्तन दो-चार
दिल के बहलाने को शायद ये ख़याल आते हैं
उस को मालूम है शायद न सहर हो पाए
सोते बच्चों पे जमाए नज़रें
कान आहट पे धरे बैठी है
हाँ ध्यान उस का जो बट जाए कभी
गुनगुनाती है कोई बिसरा गीत
किसी बंजारे का

— Fahmida Riaz

More by Fahmida Riaz

Other nazm from the same pen

See all from Fahmida Riaz →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling