ऐ दोस्त पुराने पहचाने

हम कितनी मुद्दत बा'द मिले
और कितनी सदियों बा'द मिली
ये एक निगाह-ए-महर-ओ-सख़ा
जो अपनी सख़ा से ख़ुद पुर-नम
बैठो तो ज़रा
बतलाओ तो क्या
ये सच है मेरे तआक़ुब में
फिरता है हुजूम-ए-संग-ज़नाँ?
क्या नील बहुत हैं चेहरे पर?
क्या कासा-ए-सर है ख़ून से तर?
पैवंद-ए-क़बा दुश्नाम बहुत
पैवस्त-ए-जिगर इल्ज़ाम बहुत
ये नज़र-ए-करम क्यूँ है पुर-नम?
जब निकले कू-ए-मलामत में
इक ग़ौग़ा तो हम ने भी सुना
तिफ़्लाँ की तो कुछ तक़्सीर न थी
हम आप ही थे यूँ ख़ुद-रफ़्ता
मदहोशी ने मोहलत ही न दी
हम मुड़ के नज़ारा कर लेते
बचने की तो सूरत ख़ैर न थी
दरमाँ का ही चारा कर लेते
पल भर भी हमारे कार-ए-जुनूँ
ग़फ़लत जो गवारा कर लेते

— Fahmida Riaz

More by Fahmida Riaz

Other nazm from the same pen

See all from Fahmida Riaz →

Azal Shayari

Shers of azal.

All Azal Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling