hijr maujood hai fasaane men | हिज्र मौजूद है फ़साने में

  - Faisal Ajmi

हिज्र मौजूद है फ़साने में
साँप होता है हर ख़ज़ाने में

रात बिखरी हुई थी बिस्तर पर
कट गई सिलवटें उठाने में

रिज़्क़ ने घर संभाल रक्खा है 'इश्क़ रक्खा है सर्द ख़ाने में

रात भी हो गई है दिन जैसी
घर जलाने के शाख़साने में

रोज़ आसेब आते जाते हैं
ऐसा क्या है ग़रीब-ख़ाने में

हो रही है मुलाज़मत 'फ़ैसल'
राएगानी के कार-ख़ाने में

  - Faisal Ajmi

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Faisal Ajmi

As you were reading Shayari by Faisal Ajmi

Similar Writers

our suggestion based on Faisal Ajmi

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari