दुख नहीं है कि जल रहा हूँ मैं

रौशनी में बदल रहा हूँ मैं

टूटता है तो टूट जाने दो
आइने से निकल रहा हूँ मैं

रिज़्क़ मिलता है कितनी मुश्किल से
जैसे पत्थर में पल रहा हूँ मैं

हर ख़ज़ाने को मार दी ठोकर
और अब हाथ मल रहा हूँ मैं

ख़ौफ़ ग़र्क़ाब हो गया 'फ़ैसल'
अब समुंदर पे चल रहा हूँ मैं

— Faisal Ajmi

More by Faisal Ajmi

Other ghazal from the same pen

See all from Faisal Ajmi →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling