शामियानों की वज़ाहत तो नहीं की गई है

आज ख़ैरात है दावत तो नहीं की गई है

देखती है हमें दुनिया उसे रोका जाए
साथ रहते हैं मोहब्बत तो नहीं की गई है

हम ने कासा ही बढ़ाया है दुआ देते हुए
दर-ब-दर जा के शिकायत तो नहीं की गई है

रास्ता है इसे मिलने की जगह कहते हैं
आप से मिलने की ज़हमत तो नहीं की गई है

आज फिर आईना देखा है कई साल के बा'द
कहीं इस बार भी उजलत तो नहीं की गई है

पहली धड़कन ही मियाँ वज़न में थी शुक्र करो
शा'इरी आज इनायत तो नहीं की गई है

— Faisal Ajmi

More by Faisal Ajmi

Other ghazal from the same pen

See all from Faisal Ajmi →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling