सच है हमीं को आप के शिकवे बजा न थे

बे-शक सितम जनाब के सब दोस्ताना थे

हाँ जो जफ़ा भी आप ने की क़ाएदे से की
हाँ हम ही कारबंद-ए-उसूल-ए-वफ़ा न थे

आए तो यूँ कि जैसे हमेशा थे मेहरबाँ
भूले तो यूँ कि जैसे कभी आश्ना न थे

क्यूँ दाद-ए-ग़म हमीं ने तलब की बुरा किया
हम से जहाँ में कुश्ता-ए-ग़म और क्या न थे

गर फ़िक्र-ए-ज़ख्म की तो ख़ता-वार हैं कि हम
क्यूँ महव-ए-मद्ह-ए-खूबी-ए-तेग़-ए-अदा न थे

हर चारा-गर को चारागरी से गुरेज़ था
वर्ना हमें जो दुख थे बहुत ला-दवा न थे

लब पर है तल्ख़ी-ए-मय-ए-अय्याम वर्ना 'फ़ैज़'
हम तल्ख़ी-ए-कलाम पे माइल ज़रा न थे

— Faiz Ahmad Faiz

More by Faiz Ahmad Faiz

Other nazm from the same pen

See all from Faiz Ahmad Faiz →

Dost Shayari

Shers of dost.

All Dost Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling