Gulzar
Gulzar
Ghazal

शाम से आज साँस भारी है

बे-क़रारी सी बे-क़रारी है

आप के बा'द हर घड़ी हम ने
आप के साथ ही गुज़ारी है

रात को दे दो चांदनी की रिदा
दिन की चादर अभी उतारी है

शाख़ पर कोई क़हक़हा तो खिले
कैसी चुप सी चमन में तारी है

कल का हर वाक़िआ' तुम्हारा था
आज की दास्तां हमारी है

— Gulzar

More by Gulzar

Other ghazal from the same pen

See all from Gulzar →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling