Gulzar
Gulzar
Ghazal

वो ख़त के पुर्ज़े उड़ा रहा था

हवाओं का रुख़ दिखा रहा था

बताऊँ कैसे वो बहता दरिया
जब आ रहा था तो जा रहा था

कुछ और भी हो गया नुमायाँ
मैं अपना लिक्खा मिटा रहा था

धुआँ धुआँ हो गई थीं आँखें
चराग़ को जब बुझा रहा था

मुंडेर से झुक के चाँद कल भी
पड़ोसियों को जगा रहा था

उसी का ईमाँ बदल गया है
कभी जो मेरा ख़ुदा रहा था

वो एक दिन एक अजनबी को
मिरी कहानी सुना रहा था

वो उम्र कम कर रहा था मेरी
मैं साल अपने बढ़ा रहा था

ख़ुदा की शायद रज़ा हो इस में
तुम्हारा जो फ़ैसला रहा था

— Gulzar

More by Gulzar

Other ghazal from the same pen

See all from Gulzar →

Irada Shayari

Shers of irada.

All Irada Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling