है अज़ल की इस ग़लत बख़्शी पे हैरानी मुझे इश्क़ ला-फ़ानी मिला है ज़िंदगी फ़ानी मुझे

मैं वो बस्ती हूँ कि याद-ए-रफ़्तगाँ के भेस में
देखने आती है अब मेरी ही वीरानी मुझे

थी यही तम्हीद मेरे मातमी अंजाम की
फूल हँसते हैं तो होती है पशीमानी मुझे

हुस्न बे-पर्दा हुआ जाता है या रब क्या करूँ
अब तो करनी ही पड़ी दिल की निगहबानी मुझे

बाँध कर रोज़-ए-अज़ल शीराज़ा-ए-मर्ग-ओ-हयात
सौंप दी गोया दो आलम की परेशानी मुझे

पूछता फिरता था दानाओं से उल्फ़त के रुमूज़
याद अब रह रह के आती है वो नादानी मुझे

— Hafeez Jalandhari

More by Hafeez Jalandhari

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Jalandhari →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling