सितम की तेग़ ये कहती है सर न ऊँचा कर

पुकारती है बुलंदी कि ज़िंदगी है इधर

चमन में हम न रहेंगे तिरे पलटने तक
ठहर ठहर ज़रा जाती हुई बहार ठहर

कोई फ़रेब न खाए सफ़ेद-पोशी से
न जाने कितने सितारे निगल गई है सहर

तू जौहरी है तो ज़ेबा नहीं तुझे ये गुरेज़
मुझे परख मिरी शोहरत का इंतिज़ार न कर

'हफ़ीज़' कितने ही चेहरे उदास होने लगे
हमारे फ़न को सराहें बहुत न अहल-ए-नज़र

— Hafeez Merathi

More by Hafeez Merathi

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Merathi →

Zakhm Shayari

Shers of zakhm.

All Zakhm Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling