'ishq kar ke dekh li jo bebaasi dekhi na thii | 'इश्क़ कर के देख ली जो बेबसी देखी न थी

  - Hakeem Nasir

'इश्क़ कर के देख ली जो बेबसी देखी न थी
इस क़दर उलझन में पहले ज़िंदगी देखी न थी

ये तमाशा भी 'अजब है उन के उठ जाने के बाद
मैं ने दिन में इस से पहले तीरगी देखी न थी

आप क्या आए कि रुख़्सत सब अंधेरे हो गए
इस क़दर घर में कभी भी रौशनी देखी न थी

आप से आँखें मिली थीं फिर न जाने क्या हुआ
लोग कहते हैं कि ऐसी बे-ख़ुदी देखी न थी

मुझ को रुख़्सत कर रहे हैं वो 'अजब अंदाज़ से
आँख में आँसू लबों पर ये हँसी देखी न थी

किस क़दर ख़ुश हूँ मैं 'नासिर' उन को पा लेने के बाद
ऐसा लगता है कभी ऐसी ख़ुशी देखी न थी

  - Hakeem Nasir

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hakeem Nasir

As you were reading Shayari by Hakeem Nasir

Similar Writers

our suggestion based on Hakeem Nasir

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari