तेरे वास्ते गिड़गिड़ाते रहे

ख़ुदा की क़सम जाॅं लुटाते रहे

कभी बद-गुमानी कभी रंज-ओ-ग़म
हमें सब यहाॅं आज़माते रहे

वफ़ादार भी हम हमीं बे-वफ़ा
सितम है ये कैसा जो ढाते रहे

अगर तुम नहीं तो कोई भी नहीं
ज़माने से हम क्या बताते रहे

तुम्हें क्या ख़बर हम वफ़ादार थे
हमें तुम फ़क़त आज़माते रहे

— Hameed Sarwar Bahraichi

More by Hameed Sarwar Bahraichi

Other ghazal from the same pen

See all from Hameed Sarwar Bahraichi →

Rishta Shayari Collection

Shers of rishta shayari collection.

All Rishta Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling