सबने कहा कि इश्क़ से हारा चला गया

बस माँ कही कि मेरा दुलारा चला गया

छोटी सी ज़िंदगी में फ़क़त प्यार के लिए
सब कुछ किया मगर वो हमारा चला गया

हम दोस्ती के बा'द मोहब्बत में पड़ गए
फिर जो बचा था सारे का सारा चला गया

प्यारी हवा के साथ वो बारिश चली गई
फिर इस ज़मीं से एक सितारा चला गया

ये काइ‌नात छोड़ के वर्धन अगर गए
दुनिया कहेगी हिज्र का मारा चला गया

— Harshwardhan Aurangabadi

More by Harshwardhan Aurangabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Harshwardhan Aurangabadi →

Haseen Shayari

Shers of haseen.

All Haseen Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling