मैं उस की आँखों से छलकी शराब पीता हूँ

ग़रीब हो के भी महँगी शराब पीता हूँ

मुझे नशे में बहकते कभी नहीं देखा
वो जानता है मैं कितनी शराब पीता हूँ

उसे भी देखूँ तो पहचानने में देर लगे
कभी कभी तो मैं इतनी शराब पीता हूँ

पुराने चाहने वालों की याद आने लगे
इसी लिए मैं पुरानी शराब पीता हूँ

— Hasrat Jaipuri

More by Hasrat Jaipuri

Other ghazal from the same pen

See all from Hasrat Jaipuri →

Maikashi Shayari

Shers of maikashi.

All Maikashi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling