dil men kya kya hawas-e-deed badhaai na gaii | दिल में क्या क्या हवस-ए-दीद बढ़ाई न गई

  - Hasrat Mohani

दिल में क्या क्या हवस-ए-दीद बढ़ाई न गई
रू-ब-रू उन के मगर आँख उठाई न गई

हम रज़ा-शेवा हैं तावील-ए-सितम ख़ुद कर लें
क्या हुआ उन से अगर बात बनाई न गई

ये भी आदाब-ए-मोहब्बत ने गवारा न किया
उन की तस्वीर भी आँखों से लगाई न गई

आह वो आँख जो हर सम्त रही साइक़ा-पाश
वो जो मुझ से किसी उनवान मिलाई न गई

हम से पूछा न गया नाम-ओ-निशाँ भी उन का
जुस्तुजू की कोई तम्हीद उठाई न गई

दिल को था हौसला-ए-अर्ज़-ए-तमन्ना सो उन्हें
सरगुज़िश्त-ए-शब-ए-हिज्राँ भी सुनाई न गई

ग़म-ए-दूरी ने कशाकश तो बहुत की लेकिन
याद उन की दिल-ए-'हसरत' से भुलाई न गई

  - Hasrat Mohani

Ishaara Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Ishaara Shayari Shayari