kya tum ko ilaaj-e-dil-e-shaida nahin aata | क्या तुम को इलाज-ए-दिल-ए-शैदा नहीं आता

  - Hasrat Mohani

क्या तुम को इलाज-ए-दिल-ए-शैदा नहीं आता
आता है पर इस तरह कि गोया नहीं आता

हो जाती थी तस्कीन सो अब फ़र्त-ए-अलम से
इस बात को रोते हैं कि रोना नहीं आता

तुम हो कि तुम्हें वादा-वफ़ाई की नहीं ख़ू
मैं हूँ कि मुझे तुम से तक़ाज़ा नहीं आता

है पास ये किस की निगह-ए-महव-ए-हया का
लब तक जो मिरे हर्फ़-ए-तमन्ना नहीं आता

उन की निगह-ए-मस्त के जल्वे हैं नज़र में
भूले से भी ज़िक्र-ए-मय-ओ-मीना नहीं आता

शोख़ी से वो माना-ए-सितम पूछ रहे हैं
अब लफ़्ज़-ए-जफ़ा भी उन्हें गोया नहीं आता

मैं दर्द की लज़्ज़त से रज़ा-मंद हूँ 'हसरत'
मुझ को सितम-ए-यार का शिकवा नहीं आता

  - Hasrat Mohani

Nazakat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Nazakat Shayari Shayari