ख़ूब-रूयों से यारियाँ न गईं

दिल की बे-इख़्तियारियाँ न गईं

अक़्ल-ए-सब्र-आश्ना से कुछ न हुआ
शौक़ की बे-क़रारियाँ न गईं

दिन की सहरा-नवर्दियाँ न छुटीं
शब की अख़्तर-शुमारियाँ न गईं

होश याँ सद्द-ए-राह-ए-इल्म रहा
अक़्ल की हरज़ा-कारियाँ न गईं

थे जो हमरंग-ए-नाज़ उन के सितम
दिल की उम्मीदवारियाँ न गईं

हुस्न जब तक रहा नज़्ज़ारा-फ़रोश
सब्र की शर्मसारियाँ न गईं

तर्ज़-ए-'मोमिन' में मरहबा 'हसरत'
तेरी रंगीं-निगारियाँ न गईं

— Hasrat Mohani

More by Hasrat Mohani

Other ghazal from the same pen

See all from Hasrat Mohani →

Kamar Shayari

Shers of kamar.

All Kamar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling