mahroom-e-tarab hai dil-e-dil-geer abhii tak | महरूम-ए-तरब है दिल-ए-दिल-गीर अभी तक

  - Hasrat Mohani

महरूम-ए-तरब है दिल-ए-दिल-गीर अभी तक
बाक़ी है तिरे 'इश्क़ की तासीर अभी तक

वस्ल उस बुत-ए-बद-ख़ू का मुयस्सर नहीं होता
वाबस्ता-ए-तक़दीर है तदबीर अभी तक

इक बार सुनी थी सो मिरे दिल में है मौजूद
ऐ जान-ए-तमन्ना तिरी तक़रीर अभी तक

सीखी थी जो आग़ाज़-ए-मोहब्बत में क़लम ने
बाक़ी है वो रंगीनी-ए-तहरीर अभी तक

इस दर्जा न बेताब हो ऐ शौक़-ए-शहादत
है मियान में उस शोख़ की शमशीर अभी तक

कहने को तो मैं भूल गया हूँ मगर ऐ यार
है ख़ाना-ए-दिल में तिरी तस्वीर अभी तक

भूली नहीं दिल को तिरी दुज़दीदा-निगाही
पहलू में है कुछ कुछ ख़लिश-ए-तीर अभी तक

थे हक़ पे वो बे-शक कि न होते तो न होता
दुनिया में बपा मातम-ए-'शब्बीर' अभी तक

गुज़रे बहुत उस्ताद मगर रंग-ए-असर में
बे-मिस्ल है 'हसरत' सुख़न-ए-'मीर' अभी तक

  - Hasrat Mohani

Hasrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Hasrat Shayari Shayari