ghatayga tere kooche men vaqaar aahista aahista | घटेगा तेरे कूचे में वक़ार आहिस्ता आहिस्ता

  - Hasrat Mohani

घटेगा तेरे कूचे में वक़ार आहिस्ता आहिस्ता
बढ़ेगा आशिक़ी का ए'तिबार आहिस्ता आहिस्ता

बहुत नादिम हुए आख़िर वो मेरे क़त्ल-ए-नाहक़ पर
हुई क़द्र-ए-वफ़ा जब आश्कार आहिस्ता आहिस्ता

जिला-ए-शौक़ से आईना-ए-तस्वीर-ए-ख़ातिर में
नुमायाँ हो चला रू-ए-निगार आहिस्ता आहिस्ता

मोहब्बत की जो फैली है ये निकहत बाग़-ए-आलम में
हुई है मुंतशिर ख़ुशबू-ए-यार आहिस्ता आहिस्ता

दिल ओ जान ओ जिगर सब्र ओ ख़िरद जो कुछ है पास अपने
ये सब कर देंगे हम उन पर निसार आहिस्ता आहिस्ता

'अजब कुछ हाल हो जाता है अपना बे-क़रारी से
बजाते हैं कभी जब वो सितार आहिस्ता आहिस्ता

असर कुछ कुछ रहेगा वस्ल में भी रंज-ए-फ़ुर्क़त का
दिल-ए-मुज़्तर को आएगा क़रार आहिस्ता आहिस्ता

न आएँगे वो 'हसरत' इंतिज़ार-ए-शौक़ में यूँँही
गुज़र जाएँगे अय्याम-ए-बहार आहिस्ता आहिस्ता

  - Hasrat Mohani

Visaal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Visaal Shayari Shayari