yaad kar vo din ki teraa koi saudaai na tha | याद कर वो दिन कि तेरा कोई सौदाई न था

  - Hasrat Mohani

याद कर वो दिन कि तेरा कोई सौदाई न था
बावजूद-ए-हुस्न तू आगाह-ए-रानाई न था
इश्क़-ए-रोज़-अफ़्ज़ूँ पे अपने मुझ को हैरानी न थी
जल्वा-ए-रंगीं पे तुझ को नाज़-ए-यकताई न था

दीद के क़ाबिल थी मेरे 'इश्क़ की भी सादगी
जबकि तेरा हुस्न सरगर्म-ए-ख़ुद-आराई न था

क्या हुए वो दिन कि महव-ए-आरज़ू थे हुस्न ओ 'इश्क़
रब्त था दोनों में गो रब्त-ए-शनासाई न था

तू ने 'हसरत' की अयाँ तहज़ीब-ए-रस्म-ए-आशिक़ी
इस से पहले ए'तिबार-ए-शान-ए-रुस्वाई न था

  - Hasrat Mohani

Hasrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Hasrat Shayari Shayari