यूँँ तो आशिक़ तिरा ज़माना हुआ

मुझ सा जाँ-बाज़ दूसरा न हुआ

ख़ुद-ब-ख़ुद बू-ए-यार फैल गई
कोई मिन्नत-ए-कश-ए-सबा न हुआ

मैं गिरफ़्तार-ए-उल्फ़त-ए-सय्याद
दाम से छुट के भी रिहा न हुआ

ख़बर उस बे-ख़बर की ला देती
तुझ से इतना भी ऐ सबा न हुआ

उन से अर्ज़-ए-करम तो क्या करते
हम से ख़ुद शिकवा-ए-जफ़ा न हुआ

हो के बे-ख़ुद कलाम-ए-हसरत से
आज 'ग़ालिब' ग़ज़ल सरा न हुआ

— Hasrat Mohani

More by Hasrat Mohani

Other ghazal from the same pen

See all from Hasrat Mohani →

Aashiq Shayari

Shers of aashiq.

All Aashiq Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling