raat ke khwaab sunaayein kis ko raat ke khwaab suhaane the | रात के ख़्वाब सुनाएँ किस को रात के ख़्वाब सुहाने थे

  - Ibn E Insha

रात के ख़्वाब सुनाएँ किस को रात के ख़्वाब सुहाने थे
धुँदले धुँदले चेहरे थे पर सब जाने-पहचाने थे

ज़िद्दी वहशी अल्लहड़ चंचल मीठे लोग रसीले लोग
होंट उन के ग़ज़लों के मिसरे आँखों में अफ़्साने थे

वहशत का उनवान हमारी उन में से जो नार बनी
देखेंगे तो लोग कहेंगे 'इंशा'-जी दीवाने थे

ये लड़की तो इन गलियों में रोज़ ही घूमा करती थी
इस से उन को मिलना था तो इस के लाख बहाने थे

हम को सारी रात जगाया जलते बुझते तारों ने
हम क्यूँ उन के दर पर उतरे कितने और ठिकाने थे

  - Ibn E Insha

Wahshat Shayari

Our suggestion based on your choice

    मौत को हम ने कभी कुछ नहीं समझा मगर आज
    अपने बच्चों की तरफ़ देख के डर जाते हैं
    Shakeel Jamali
    35 Likes
    वो देखने मुझे आना तो चाहता होगा
    मगर ज़माने की बातों से डर गया होगा
    Habib Jalib
    25 Likes
    मेरे कमरे में उदासी है क़यामत की मगर
    एक तस्वीर पुरानी सी हँसा करती है
    Abbas Qamar
    53 Likes
    बेकार ख़यालों से लिपटकर नहीं देखा
    जो कुछ भी हुआ हम ने पलटकर नहीं देखा

    इस डर से के कट जाए न बीनाई के रेशे
    आँखों ने तेरी राहों से हटकर नहीं देखा
    Read Full
    Farhat Abbas Shah
    28 Likes
    कोहरा तो इस उदासी का घना है
    और सबका दिल भी पत्थर का बना है

    रोने से मन हल्का होता होगा लेकिन
    मैं तो लड़का हूँ, मुझे रोना मना है
    Read Full
    Daqiiq Jabaali
    मुझ ऐसा शख़्स अगर क़हक़हों से भर जाए
    ये साँस लेती उदासी तो घुट के मर जाए

    वो मेरे बाद तरस जाएगा मोहब्बत को
    उसे ये कहना अगर हो सके तो मर जाए
    Read Full
    Rakib Mukhtar
    74 Likes
    और हुआ भी ठीक वो ही जिसका डर था
    बोझ इतना रख दिया था बुलबुले पर
    Siddharth Saaz
    13 Likes
    भले हैं फ़ासले क़ुर्बत से ख़ौफ़ लगता है
    ये क्या बला है जो ऐसी विरानी क़ैद हुई
    Prashant Beybaar
    24 Likes
    कल जहाँ दीवार थी है आज इक दर देखिए
    क्या समाई थी भला दीवाने के सर देखिए
    Javed Akhtar
    27 Likes
    वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर
    वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ
    Noon Meem Rashid
    24 Likes

More by Ibn E Insha

As you were reading Shayari by Ibn E Insha

    जाने तू क्या ढूँढ रहा है बस्ती में वीराने में
    लैला तो ऐ क़ैस मिलेगी दिल के दौलत-ख़ाने में

    जनम जनम के सातों दुख हैं उस के माथे पर तहरीर
    अपना आप मिटाना होगा ये तहरीर मिटाने में

    महफ़िल में उस शख़्स के होते कैफ़ कहाँ से आता है
    पैमाने से आँखों में या आँखों से पैमाने में

    किस का किस का हाल सुनाया तू ने ऐ अफ़्साना-गो
    हम ने एक तुझी को ढूँडा इस सारे अफ़्साने में

    इस बस्ती में इतने घर थे इतने चेहरे इतने लोग
    और किसी के दर पे न पहुँचा ऐसा होश दिवाने में
    Read Full
    Ibn E Insha
    दिल हिज्र के दर्द से बोझल है अब आन मिलो तो बेहतर हो
    इस बात से हम को क्या मतलब ये कैसे हो ये क्यूँकर हो

    इक भीक के दोनों कासे हैं इक प्यास के दोनो प्यासे हैं
    हम खेती हैं तुम बादल हो हम नदियाँ हैं तुम सागर हो

    ये दिल है कि जलते सीने में इक दर्द का फोड़ा अल्लहड़ सा
    ना गुप्त रहे ना फूट बहे कोई मरहम हो कोई निश्तर हो

    हम साँझ समय की छाया हैं तुम चढ़ती रात के चन्द्रमाँ
    हम जाते हैं तुम आते हो फिर मेल की सूरत क्यूँकर हो

    अब हुस्न का रुत्बा आली है अब हुस्न से सहरा ख़ाली है
    चल बस्ती में बंजारा बन चल नगरी में सौदागर हो

    जिस चीज़ से तुझ को निस्बत है जिस चीज़ की तुझ को चाहत है
    वो सोना है वो हीरा है वो माटी हो या कंकर हो

    अब 'इंशा'-जी को बुलाना क्या अब प्यार के दीप जलाना क्या
    जब धूप और छाया एक से हों जब दिन और रात बराबर हो

    वो रातें चाँद के साथ गईं वो बातें चाँद के साथ गईं
    अब सुख के सपने क्या देखें जब दुख का सूरज सर पर हो
    Read Full
    Ibn E Insha
    दिल हिज्र के दर्द से बोझल है अब आन मिलो तो बेहतर हो
    इस बात से हम को क्या मतलब ये कैसे हो ये क्यूँकर हो

    इक भीक के दोनों कासे हैं इक प्यास के दोनो प्यासे हैं
    हम खेती हैं तुम बादल हो हम नदियाँ हैं तुम सागर हो

    ये दिल है कि जलते सीने में इक दर्द का फोड़ा अल्लहड़ सा
    ना गुप्त रहे ना फूट बहे कोई मरहम हो कोई निश्तर हो

    हम साँझ समय की छाया हैं तुम चढ़ती रात के चन्द्रमाँ
    हम जाते हैं तुम आते हो फिर मेल की सूरत क्यूँकर हो

    अब हुस्न का रुत्बा आली है अब हुस्न से सहरा ख़ाली है
    चल बस्ती में बंजारा बन चल नगरी में सौदागर हो

    जिस चीज़ से तुझ को निस्बत है जिस चीज़ की तुझ को चाहत है
    वो सोना है वो हीरा है वो माटी हो या कंकर हो

    अब 'इंशा'-जी को बुलाना क्या अब प्यार के दीप जलाना क्या
    जब धूप और छाया एक से हों जब दिन और रात बराबर हो

    वो रातें चाँद के साथ गईं वो बातें चाँद के साथ गईं
    अब सुख के सपने क्या देखें जब दुख का सूरज सर पर हो
    Read Full
    Ibn E Insha
    दिल किस के तसव्वुर में जाने रातों को परेशाँ होता है
    ये हुस्न-ए-तलब की बात नहीं होता है मिरी जाँ होता है

    हम तेरी सिखाई मंतिक़ से अपने को तो समझा लेते हैं
    इक ख़ार खटकता रहता है सीने में जो पिन्हाँ होता है

    फिर उन की गली में पहुँचेगा फिर सहव का सज्दा कर लेगा
    इस दिल पे भरोसा कौन करे हर रोज़ मुसलमाँ होता है

    वो दर्द कि उस ने छीन लिया वो दर्द कि उस की बख़्शिश था
    तन्हाई की रातों में 'इंशा' अब भी मिरा मेहमाँ होता है
    Read Full
    Ibn E Insha
    कल चौदहवीं की रात थी शब भर रहा चर्चा तिरा
    कुछ ने कहा ये चाँद है कुछ ने कहा चेहरा तिरा

    हम भी वहीं मौजूद थे हम से भी सब पूछा किए
    हम हँस दिए हम चुप रहे मंज़ूर था पर्दा तिरा

    इस शहर में किस से मिलें हम से तो छूटीं महफ़िलें
    हर शख़्स तेरा नाम ले हर शख़्स दीवाना तिरा

    कूचे को तेरे छोड़ कर जोगी ही बन जाएँ मगर
    जंगल तिरे पर्बत तिरे बस्ती तिरी सहरा तिरा

    हम और रस्म-ए-बंदगी आशुफ़्तगी उफ़्तादगी
    एहसान है क्या क्या तिरा ऐ हुस्न-ए-बे-परवा तिरा

    दो अश्क जाने किस लिए पलकों पे आ कर टिक गए
    अल्ताफ़ की बारिश तिरी इकराम का दरिया तिरा

    ऐ बे-दरेग़ ओ बे-अमाँ हम ने कभी की है फ़ुग़ाँ
    हम को तिरी वहशत सही हम को सही सौदा तिरा

    हम पर ये सख़्ती की नज़र हम हैं फ़क़ीर-ए-रहगुज़र
    रस्ता कभी रोका तिरा दामन कभी थामा तिरा

    हाँ हाँ तिरी सूरत हसीं लेकिन तू ऐसा भी नहीं
    इक शख़्स के अशआ'र से शोहरा हुआ क्या क्या तिरा

    बेदर्द सुननी हो तो चल कहता है क्या अच्छी ग़ज़ल
    आशिक़ तिरा रुस्वा तिरा शाइर तिरा 'इंशा' तिरा
    Read Full
    Ibn E Insha

Similar Writers

our suggestion based on Ibn E Insha

Similar Moods

As you were reading Wahshat Shayari Shayari