khemagi-e-shab hai tishnagi din hai | ख़ेमगी-ए-शब है तिश्नगी दिन है

  - Idris Babar

ख़ेमगी-ए-शब है तिश्नगी दिन है
वही दरिया है और वही दिन है

इस क़दर मत उदास हो जैसे
ये मोहब्बत का आख़िरी दिन है

इक दिया दिल की रौशनी का सफ़ीर
हो मुयस्सर तो रात भी दिन है

ख़ाक उड़ाते कहाँ पे जाओगे
अब तो ये दश्त भी कोई दिन है

शाम आएगी शब डराएगी
तू अभी लौट जा अभी दिन है

और वो बाम से उतर भी गया
लोग समझे थे वाक़ई दिन है

मेहरबाँ शब की राह में 'बाबर'
अभी इक और अजनबी दिन है

  - Idris Babar

Raushni Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Idris Babar

As you were reading Shayari by Idris Babar

Similar Writers

our suggestion based on Idris Babar

Similar Moods

As you were reading Raushni Shayari Shayari