ham ahl-e-jabr ke naam-o-nasab se waqif hain | हम अहल-ए-जब्र के नाम-ओ-नसब से वाक़िफ़ हैं

  - Iftikhar Arif

हम अहल-ए-जब्र के नाम-ओ-नसब से वाक़िफ़ हैं
सरों की फ़स्ल जब उतरी थी तब से वाक़िफ़ हैं

कभी छुपे हुए ख़ंजर कभी खिंची हुई तेग़
सिपाह-ए-ज़ुल्म के एक एक ढब से वाक़िफ़ हैं

वो जिन की दस्त-ख़तें महज़र-ए-सितम पे हैं सब्त
हर उस अदीब हर उस बे-अदब से वाक़िफ़ हैं

ये रात यूँँ ही तो दुश्मन नहीं हमारी कि हम
दराज़ी-ए-शब-ए-ग़म के सबब से वाक़िफ़ हैं

नज़र में रखते हैं अस्र-ए-बुलंद-बामी-ए-मेहर
फ़ुरात-ए-जब्र के हर तिश्ना-लब से वाक़िफ़ हैं

कोई नई तो नहीं हर्फ़-ए-हक़ की तन्हाई
जो जानते हैं वो इस अम्र-ए-रब से वाक़िफ़ हैं

  - Iftikhar Arif

Intiqam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Iftikhar Arif

As you were reading Shayari by Iftikhar Arif

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Arif

Similar Moods

As you were reading Intiqam Shayari Shayari