suraj naye baras ka mujhe jaise das gaya | सूरज नए बरस का मुझे जैसे डस गया

  - Iftikhar Naseem

सूरज नए बरस का मुझे जैसे डस गया
तुझ से मिले हुए मुझे ये भी बरस गया

बहती रही नदी मिरे घर के क़रीब से
पानी को देखने के लिए मैं तरस गया

मिलने की ख़्वाहिशें सभी दम तोड़ती गईं
दिल में कुछ ऐसे ख़ौफ़ बिछड़ने का बस गया

दीवार ओ दर झुलसते रहे तेज़ धूप में
बादल तमाम शहरस बाहर बरस गया

तलवों में नर्म घास भी चुभने लगी 'नसीम'
सहरा कुछ इस तरह मिरे पैरों में बस गया

  - Iftikhar Naseem

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Iftikhar Naseem

As you were reading Shayari by Iftikhar Naseem

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Naseem

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari