zindagi tune sulook aise ki.e saath mere | ज़िंदगी तूने सुलूक ऐसे किए साथ मेरे

  - Ismail Raaz

ज़िंदगी तूने सुलूक ऐसे किए साथ मेरे
वो तो अच्छा है कि बाँधे हुए हैं हाथ मेरे

रोज़ मैं लौटता हूँ ख़ुद में नदामत के साथ
रोज़ मुझको कहीं फेंक आते हैं जज़्बात मेरे

मुझको सुनिए नज़र-अंदाज़ न कीजे साहब
मेरे हालात से अच्छे है ख़यालात मेरे

  - Ismail Raaz

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ismail Raaz

As you were reading Shayari by Ismail Raaz

Similar Writers

our suggestion based on Ismail Raaz

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari