जब तलक था यहाँ हमारा दिल
बस तिरे ख़्वाब देखता था दिल
और कुछ दिन यहाँ रहूँगा मैं
पर रहेगा यहीं हमेशा दिल
लौट आ इंतिज़ार कर लेगा
उम्र भर अब तिरा रहेगा दिल
आरज़ू क्या है तू बता भी दे
जान दे दूँ है चीज़ ये क्या दिल
दिल किसी नाम पे धड़क जाता
क्यूँ तिरे नाम पे ही धड़का दिल
— Taufique Habib















