दिल है कि ग़म-ए-दिल का अज़ा-दार नहीं है

जाँ है कि सम-ए-ज़ीस्त से बेज़ार नहीं है

या क़द कोई उठती हुई दीवार नहीं है
या सर कोई सौदा का सज़ा-वार नहीं है

अल्फ़ाज़ के रंगों ने जो तस्वीर बनाई
ये तो मिरे जज़्बात का इज़हार नहीं है

नज़दीक भी आ झाँक के दिल में भी ज़रा देख
मल्बूस ही इंसान का मेआ'र नहीं है

निकले हो कड़ी धूप में जिस राह पे 'आली'
उस रह में कहीं साया-ए-अश्जार नहीं है

— Jaleel 'Aali'

More by Jaleel 'Aali'

Other ghazal from the same pen

See all from Jaleel 'Aali' →

Beautiful Tasveer Shayari

Shers of beautiful tasveer.

All Beautiful Tasveer Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling