raat jo mauj-e-hawa ne gul se dil ki baat kahii | रात जो मौज-ए-हवा ने गुल से दिल की बात कही

  - Jaleel 'Aali'

रात जो मौज-ए-हवा ने गुल से दिल की बात कही
इक इक बर्ग-ए-चमन ने कैसी कैसी बात कही

आँखें रंग ब-रंग सजे रस्तों सरशार हुईं
दिल की ख़लिश ने मंज़र मंज़र एक ही बात कही

हर इज़हार की तह में एक ही मआनी पिन्हा थे
अपनी तरफ़ से सब ने अपनी अपनी बात कही

आज भी हर्फ़ ओ बयाँ के सब पैमाने हैराँ हैं
कैसे ग़ज़ल ने दो सतरों में पूरी बात कही

सीधे-सादे से लफ़्ज़ों में कहना मुश्किल था
इस लिए तो ऐसी आड़ी तिरछी बात कही

तुम क्यूँँ अपनी मर्ज़ी के मफ़्हूम निकालो हो
उतना ही मतलब है हमारा जितनी बात कही

तुम भी तो मज़मून-तराशी में मसरूफ़ रहे
तुम ने भी तो 'आली' कम कम असली बात कही

  - Jaleel 'Aali'

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jaleel 'Aali'

As you were reading Shayari by Jaleel 'Aali'

Similar Writers

our suggestion based on Jaleel 'Aali'

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari